अररिया, मई 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देशानुसार अररिया जिले में 20 मई से क्लासिकल स्वाइन फीवर रोग से बचाव के लिए सूकर पशुओं का टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। विभाग द्वारा अररिया जिले के लिए कुल 2490 सूकरों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 200 सूकर पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। यह कार्य निजी टीकाकर्मियों द्वारा संबंधित पशु चिकित्सकों के अनुश्रवण एवं निगरानी में किया जा रहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी सूकर पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को इस गंभीर रोग से सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण अभियान में सहयोग करें तथा अपने निकटतम पशु चिकित्सालय अथवा टीकाकर्मी से संपर्क कर अपने सूकर पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- जिले में उर्वरकों ...