कोडरमा, मई 19 -- डोमचांच, नज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक स्थित मेडविन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर और ड्यूटी पर मौजूद नर्स पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- डोमचांच में इलाज के दौरान एक साल की बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोपबच्ची की हालत बिगड़ी मृत बच्ची के परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय पर उचित इलाज नहीं किया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। परिजनों के अनुसार, बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे उसकी ...