गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बान स्थित खेत में मिले अज्ञात शव की पहचान संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी 50 वर्षीय मुरलीधर के रूप में हुई। पुलिस ने सूझबूझ से जेब में मिले सूई-धागे के आधार पर मृतक की पहचान कराई। सूचना के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त कर लिए। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को खेत में एक लावारिस शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान मृतक की जेब से सूई-धागा मिला, जिससे उसके दर्जी होने की आशंका हुई। पुलिस ने आसपास के दर्जियों से पूछताछ...