सूअर फॉर्म कारोबारी की हत्या मामले में फरार आरोपी वैशाली से गिरफ्तार
गया, मई 25 -- सूअर फॉर्म कारोबारी राजू रंजन उर्फ शिवकुमार पासवान हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को बोधगया पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बोधगया पुलिस की टीम ने वैशाली जिले की स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव निवासी संटू सिंह है। घटना को अंजाम देने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि झारखंड के हंटरगंज निवासी कारोबारी राजू रंजन की हत्या 9 जनवरी को बोधगया के दक्षिणी कटोरवा इलाके में कर दी गई थी। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.