आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- गम्हरिया, संवाददाता। साइबर ठगों ने सुकर पालन योजना के नाम पर लाभुकों को ठगना शुरू कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन करवाने तथा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुकों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने राम हांसदा एवं पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम को अपनी जाल में फांसने का प्रयास किया। ठग ने लगातार कई बार कॉल कर खुद को पशुपालन पदाधिकारी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए 5200 रुपये भेजने को कहा। ठग द्वारा राशि भेजने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया। इसके बाद राम हांसदा ने इसकी जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी को दी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने इस तरह के ठगों के चंगुल में न फंसने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...