नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तुलना सूअर से की है। उन्होंने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने से ईरान की हालत 'स्टफ्ड पिग' जैसी हो गई है और उसका दम घुट रहा है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने दुनिया के सबसे प्रमुख जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी लगा रखी है। यहां से ईरानी जहाजों को गुजरने नहीं दिया जा रहा है जिससे ईरान के तेल निर्यात को रोक जा सके। अब ट्रंप ने साफ कहा है कि जब तक ईरान परमाणु समझौते के लिए तैयार नहीं होता, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। ट्रंप ने बुधवार को एक्सियोस को दिए एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का नया प्रस्ताव अमेरिका को मंजूर नहीं है। बता दें कि इस प्रस्ताव के तहत ईरान ने अमेरिका को ऑफर दिया था...