बगहा, मार्च 26 -- मैनाटाड़ (प.चं.)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से निकलकर बाघ पिछले दो दिनों से मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन गांव के समीप मक्के के खेतों में डटा हुआ है। मंगलवार रात बाघ ने बिरंची तीन निवासी तपन दास के खेत में एक जंगली सूअर का शिकार किया था। इसके बाद से बाघ ने इलाके में अपना ठिकाना बना लिया है। इससे ग्रामीणों में भारी खौफ की स्थिति है। डर के मारे किसानों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। तीन किमी का मक्का क्षेत्र और पानी की उपलब्धतामानपुर वन क्षेत्र के फॉरेस्टर हिमांशु कुमार ने बताया कि बिरंची तीन गांव और शीतलापुर फार्म के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी में मक्के के घने खेत हैं। इन्हीं खेतों के बीच बाघ सुरक्षित छिपा हुआ है। फॉरेस्टर ने बताया कि बाघ अक्सर शिकार करने के बाद दो-तीन दिनों तक आराम करता है। इन दोनों गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.