सूंड़ी समाज लोहरदगा का ट्रस्ट एक्ट में पंजीकरण होगा
लोहरदगा, जून 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।सूंड़ी समाज, लोहरदगा का ट्रस्ट एक्ट में पंजीकरण होगा और समाज की नई धर्मशाला बनाई जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष रितेश कुमार के आवास में हुई बैठक में समाज को अनावरत सक्रिय करने तथा सकरात्मक कार्यों को पूरा करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर गम्भीर विचार विमर्श किया गया। पिछले माह सफलतापूर्वक संपन्न राष्ट्रीय कार्यदल बैठक हेतु सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी गयी। सूंड़ी समाज के अभिवावक सह राय साहब बलदेव साहू के पुत्र उदयशंकर प्रसाद साहू एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को उनके सहयोग के लिए प्रशंसा करते हुए उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने धन्यवाद दिया। सूंड़ी समाज, लोहरदगा को सशक्त बनाने तथा विभिन्न कार्यक्रम को करने हेतु कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.