लखीमपुरखीरी, जून 15 -- पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की लाइफलाइन कही जाने वाली सोठियाना रेंज की सुहेली नदी में मृत अवस्था में मछलियां उतराती दिखीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शरारती और असामाजिक तत्व सानी से शिकार करने के लिए पानी में घातक रसायन या ब्लीचिंग पाउडर मिला देते है, जिससे मछलियां दम घुटने से मरकर ऊपर तैरने लगती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मछलियां मरी हुई दिख रही हैं। यह दावा किया गया कि यह नजारा दो-तीन दिन पहले का है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि नदी में ब्लीचिंग पाउडर या अन्य कोई रासायनिक पदार्थ मिलाकर मछलियों को मार कर बेंचा जा रहा है। बीते दिनों ग्राम घोला निषाद नगर निवासी एक व्यक्ति नें नदी में मारी गई मछलियों का वीडियो बना लि...