सुहेली नदी पर 24.35 करोड़ के पुल का शिलान्यास, खिले क्षेत्रवासियों के चेहरे
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने चंबरबोझ मकनपुर में सुहेली नदी पर बनने वाले पुल का बुधवार को विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। लगभग 24.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह पुल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए लाभकारी साबित होगा। शिलान्यास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा कि इस पुल का निर्माण क्षेत्र की जनता की दशकों पुरानी और प्रमुख मांग थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और यह पुल उसी विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि इस पुल के बन जाने से सबसे बड़ा लाभ क्षेत्र के किसानों को होगा, जिन्हें अब अपनी उपज मंडी तक ले जाने के लिए मीलों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विधायक ने शिक्षा और स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.