लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुहेला में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी। गांव के बाहर स्थित एक किराना दुकान से करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया, जबकि एक ग्रामीण के गन्ना कैल्हू परिसर से अल्टीनेटर, खाद और अन्य सामान चुरा लिया गया। ग्राम सुहेला निवासी अक्षय अवस्थी की गांव के बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने किराना की दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उठाते ही दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। पीछे की दीवार में सेंध लगी देखकर उनके होश उड़ गए। चोर दुकान में रखी छह बोरी ऑरेंज चावल, छह बोरी डायमंड चावल, एक बोरी चीनी, रिफाइंड तेल की आठ पेटियां और पांच कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.