महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आगामी 15 मार्च को धनेवा-धनेई में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों को तेज कर दिया है। निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक की गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने महारैली की सफलता को लेकर जरूरी निर्देश दिया।बैठक के दौरान महारैली के संपूर्ण प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की यह महारैली सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े समाज के अधिकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.