सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- कुड़वार, संवाददाता । स्थानीय कस्बे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ। पार्टी के सेक्टर प्रभारियों के साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा अरविंद राजभर के साथ हुई। शुक्रवार को बल्दीराय प्रमुख शिवकुमार सिंह के संयोजन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा अरविंद राजभर ने उपस्थित सेक्टर प्रभारियों व अध्यक्षों के बीच कहा कि हमारी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। जिसमें सबके हितों की बात होती है। यूजीसी पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि ओबीसी,एसटी,एससी के पक्ष में है लेकिन सामान्य वर्ग के लोगों पर विचार नहीं किया गया यह ग़लत है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनीत व अन्य मौजूद र...