लखनऊ, मई 9 -- विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 10 जून को हिन्दू सम्राट राजा सुहेलदेव पासी के विजय दिवस के उपलक्ष्य में आजाद खेल मैदान, कनकहा मोहनलालगंज में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप और कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुशील रावत ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज हैं और करीब 40 ग्राम सभाओं में पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनसभा के माध्यम से समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का उद्देश्य रखा गया है। इस दौरान सूरज पासी, दिलीप रावत, नरेंद्र पासी, योगेंद्र प्रताप, शिव कुमार रावत सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.