प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सुहेलदेव एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान यात्रियों का पर्स गायब हो गया जिसमें लाखों कीमत के गहने थे। प्रयागराज जीआरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक जौनपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ सुहेलदेव एक्सप्रेस से आनंद विहार से डोभी स्टेशन जा रहे थे। ए वन कोच में उनकी आरक्षित सीटें थी। आरोप है कि प्रयागराज स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो पता चला कि उनकी भाभी प्रीति सिंह का दो पर्स गायब है। उसमें सोने का झुमका, दो अंगुठी, दो चेन, मंगलसूत्र, पायल, एक चांदी का कटोरी और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व दो मोबाइल था। यात्री ने 139 पर कॉल करके शिकायत की। बाद में जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.