मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए मुरादाबाद मंडल में संचालित कई गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 12055 नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस में 12 अप्रैल से 17 अप्रैल तक एक चेयरकार लगाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस में स्लीपर का एक कोच 16 अप्रैल को लगाया जाएगा। इसी तरह 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली एक्सप्रेस में 18 अप्रैल को एक स्लीपर कोच लगेगा। ट्रेन नंबर 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस में स्लीपर का एक कोच 24 अप्रैल तक लगेगा। इसी तरह 14208 दिल्ली प्रतापगढ़-पदमावत एक्सप्रेस में 14 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्लीपर का एक कोच लगाया जाएगा। ट्रेन नंबर 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस में स्लीपर का एक कोच 13 अप्रैल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.