औरंगाबाद, मार्च 16 -- कुटुंबा प्रखंड के सुही पशु अस्पताल में सोमवार को पशु बांझपन निवारण शिविर और पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पशुपालन निदेशालय के तत्वावधान में हुआ, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने भाग लेकर पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिविर में पशु चिकित्सकों ने दुधारू पशुओं में बढ़ रही बांझपन की समस्या, उसके कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आवश्यक टीकाकरण भी किया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमुद मुंडू ने बताया कि संतुलित आहार की कमी, समय पर टीकाकरण नहीं होना, संक्रमण और उचित देखभाल के अभाव में पशुओं में बांझपन की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने पशुपालकों को नियमित रूप से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार देने और स्वच्छ वातावरण उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.