किशनगंज, फरवरी 1 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया चौक पर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गैस एवं मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने शिवानंद मंडल की कच्ची दुकान का टाटी काटकर करीब 35 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवानंद मंडल सुहिया चौक पर गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा एवं मोबाइल से संबंधित सामान की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार की रात सुनसान का फायदा उठाकर चोर दुकान में घुसे और दो अलग-अलग दिशाओं से टाटी काटी, जिससे चोरी की घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। शनिवार की सुबह जब स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब टाटी कटी देख चोरी की आशंका हुई। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे तो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.