नई दिल्ली, जून 19 -- एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की शादी इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है। एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे 60 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया। साथ ही यह भी बताया कि इस पर उनकी मां का रिएक्शन कैसा था। सुहासिनी बच्चे पैदा करने पर भी बात की। कहा कि बच्चे पैदा करना गलत नहीं है लेकिन उनका जैसा काम था उसमें बच्चे होने पर करियर से ध्यान हट सकता था।शादी से पहले क्या सोचा सुहासिनी सुहाना सफर पॉडकास्ट में थीं। वहां उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह क्या सोच रही थीं और उनकी मां का क्या कहना था। वह बताती हैं, 'मैंने सोचा कि क्या अब 60 साल की उम्र में मैं अपनी जिंदगी का रुख बदलना चाहती हूं? मैंने सोचा क्या होगा? खराब से खराब होगा कि शादी करेंगे, नहीं पटेगी, तुम तुम्हारे रास्ते, मैं अपने रास्ते। बिना किसी गिला के कड़...