प्रयागराज, फरवरी 4 -- थरवई थानाक्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा गांव के मजरा माधोपुर के सामने रेलवे ट्रैक पर बीते सोमवार को 14 वर्षीय सुहानी की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच शुरू की थी। हालांकि, मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों के मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नीबी गारापुर गांव निवासी पवन तिवारी ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुहानी माघ मेला गई थी। जहां से वह अचानक लापता हो गई थी। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर अपने साथियों के साथ सुहानी का अपहरण करने और हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंकने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपी युवक द्वारा मोबाइल पर कॉल कर धमकी दिए जाने का भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.