फिरोजाबाद, मार्च 9 -- होली का त्योहार बीतने के बाद सुहाग नगरी में देवी के बासौड़ा पूजन की धूम रही। शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में बासौड़ा पूजन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सीयर देवी का पूजन किया गया। देवी को बासौड़ा से भोग लगाया गया। पूजा अर्चना कर मनौती मांगी गई। सोमवार को सुबह नगर में महिलाएं और लड़कियां पूजा की थाली सजाकर अपने घरों से मंदिरों की ओर निकल पड़ी। जहां पर उन्होंने देवी की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की। शीतला देवी को बासौड़ा का भोग लगाया गया। नगर में पथवारी माता मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बासौड़ा पूजन किया। पूजा अर्चना के पश्चात देवी से घर परिवार में सुख समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी गई। ग्रामीण अंचल में जिस जगह होलिका दहन हुआ था, उन स्थानों पर बासौड़ा पूजन किया। यहां पर महिलाओं एवं लड़कियों द्वारा एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.