प्रयागराज, मई 6 -- यूपी के प्रयागराज में एक महिला शादी होते ही अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना मऊआइमा की है। शादी के सीजन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन पहली ही रात सुहाग सेज से उठकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कहा जा रहा है कि लड़की ने परिवार के दबाव में आकर शादी की थी। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने शादी में हुए खर्च को लौटाकर सारी कीमत चुकाई। बाद में थाने में पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया, जहां कन्या पक्ष को वर पक्ष का शादी खर्च लौटाना पड़ा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी जौनपुर जिले में तय हुई थी। दो मई को धूमधाम से बारात आई और तीन मई को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। उसी रात दुल्हन घर के बाहर बने शौचालय में शौच को जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.