मेरठ, अप्रैल 4 -- शराब और अवैध संबंधों के शक ने नैनसिंह और कोमल का रिश्ता तार-तार कर दिया। दोनों में एक दूसरे के लिए नफरत इतनी बढ़ गई कि कोमल ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग कर डाली। अपने सुहाग का टीका गिरवी रखकर पति के कत्ल की सुपारी दी और शातिराना अंदाज में वारदात करा दी। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को ट्रेस किया और इनकी पहचान का काम शुरू किया गया। पुलिस इसके बाद गुलशन तक पहुंची, जिसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। खुलासा हुआ कि छह लाख रुपये में नैनसिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी और गुलशन ने कुछ परिचित बुलाकर वारदात कराई थी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि नैनसिंह शराब पीने का आदी था और पत्नी कोमल से मारपीट करता था। कोमल के दो बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर वह परेशान रहती थी। दो साल पहले नैनसिंह ने...