लखनऊ, अक्टूबर 10 -- लखनऊ। जिला कारागार और नारी बंदी निकेतन में बंद 144 सुहागिन महिला कैदियों ने शुक्रवार को करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी। इन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। महिला कैदियों ने करवा सजाया था। महिलाओं ने कारागार में चांद देखकर बैरकों में व्रत तोड़ा। इनमें से कई महिलाओं ने पहली बार जेल में व्रत रहकर पूजा की। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि इन महिलाओं को जेल की ओर से करवा व पूजन सामाग्री मुहैया करायी गई है। जिनके पति जेल में बंद थे। उनकी दिन में मुलाकात भी करायी गई। इन्हें विशेष भोजन में पूड़ी, सब्जी व हलवा परोसा गया। जिला जेल की 52 एवं नारी बंदी निकेतन की 92 महिला कैदियों ने करवा चौथ पर व्रत रखा था। महिला बैरक की सर्किल के भीतर इन महिलाओं ने करवा पूजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.