औरंगाबाद, मई 16 -- देव प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ वट सावित्री व्रत रखा। सुबह से ही विभिन्न गांवों और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक पूजा-अर्चना में शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रतवट वृक्ष की पूजा देव नगर पंचायत स्थित सूरजकुंड तालाब के पीछे, देवगढ़, मल्लाह टोली, चट्टी, इसरौर और कटैया गांव समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने पेड़ के चारों ओर रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और श्रीकांत मि...