लखीमपुरखीरी, मई 16 -- जिले भर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर विभिन्न मंदिरों और वट वृक्षों के पास पहुंचीं तथा पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भुईफोरवानाथ मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम, सौजन्या चौक, गोला रोड समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्षों की विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और वट सावित्री व्रत कथा सुनी। पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही, जिससे धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा के दौरान महिलाओं ने फल, फूल, रोली, अक्षत, मिठाई और पूजन सामग्री अर्पित कर सावित्री-सत्यवान का स्मरण किया। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर परिवार की...