सुहागिनों ने सिंदूर खेला कर अखंड सौभाग्य की कामना की
हजारीबाग, मार्च 29 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र और वासंती दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से संपन्न हो गया। 10 दिनों तक आस्था और भक्ति में लोग डूबे रहे। कई स्थानों पर शनिवार के देर रात में माता दुर्गा का विसर्जन जुलूस के साथ किया गया। तो वहीं बरकट्ठा बाजार में रविवार को मां दुर्गा प्रतिमा की विदाई नम आंखों से भक्तों ने दी। इस मौके पर महिलाओं ने सिंदूर खेला कर अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए माता दुर्गा को खोइन्छा देकर विदाई दी। बेडोकला मानपुर, सलैया, चेचकपी, समेत बेलकपी, बंडासिंघा, शिलाडीह, बुचैय रामपुर में दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन किया गया। वहीं बरकट्ठा में रविवार को मां दुर्गा प्रतिमा विदाई के पूर्व महिलाओं ने नम आंखों से माता भवानी को खोंइच्छा देने के बाद सिंदूर होली खेला किया। इसके बाद जुलूस के साथ माता दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.