मथुरा, जनवरी 7 -- मथुरा,ब्रज में सकट चौथ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। गणेश मंदिरों में भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं का अभिषेक कर भोग लगाया गया। घरों में भी व्रत, पूजा और संकटनाशक गणेश की अर्चना की गई। तिल के लड्डुओं का प्रसाद गजानन को अर्पित किया गया। देर शाम को चंद्रदेव को अर्घ्य देकर संतान के सुखी जीवन की कामना की गई। सकट चतुर्थी पर मथुरा-वृंदावन में विशेष आयोजन हुए, जहां भजन-कीर्तन और घर-घर सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथाएं हुईं। ऋद्धि सिद्ध के दाता भगवान गणेश का सकट चतुर्थी पर्व मंगलवार को जयसिंहपुरा के गणेश टीला स्थित श्री सिद्ध विनायक मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से लेकर शाम तक भगवान गणेशजी के पूजा-अर्चना व दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम 8 बजे मंदिर के देवकीनंदन चतुर्वेदी के सानिध्य में सिद्ध विनायक भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.