सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगा अखंड सुहाग का वरदान
गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह। अखंड सौभाग्य के पर्व वट सावित्री की पूजा शनिवार को जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही वट वृक्षों के पास पहुंचने लगीं। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु और अखंड सुहाग का वरदान मांगा। शहर के टावर चौक, बरगंडा, मकतपुर, कचहरी रोड सहित विभिन्न मोहल्लों, कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह, पपरवाटांड़, सेंट्रलपीट और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों के पास सुहागिनों की भीड़ लगी रही। लाल साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और मेंहदी से सजी महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटकर 7 या 108 बार परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमा पूजा के दौरान भीगे चने, गुड़, फल, फूल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.