जहानाबाद, अप्रैल 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा-विश्वास के साथ रविवार व्रत किया। इस दौरान सुबह से ही पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा और महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि तथा संतान की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। व्रत की शुरुआत शनिवार की संध्या खरना पूजा के साथ हुई। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला रहकर नमक का त्याग किया और फल, दूध व अरवा भोजन ग्रहण कर नियमों का पालन किया। रविवार की सुबह घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर बाद महिलाएं अपने परिजनों के साथ तालाबों, नदियों और सूर्य मंदिरों पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- छठव्रतियों ने की पूजा-अर्चना यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ सूर्य देव को दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.