सुहागिनों ने पीपल वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु
फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। सोमवती अमावस्या पर सुहागिनों ने जहां व्रत रखकर पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की तो वहीं गंगा घाटों में भोर पहर से ही स्नानार्थियों का सैलाब रहा। आस्थावानों ने गंगा स्नान कर पूजा पाठ किया। घरों से लेकर मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने सत्य भगवान की कथा सुनी। वैसे तो हर माह अमावस्या पड़ती है लेकिन सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है। सोमवती अमावस्या पर सुबह से ही सुहागिन महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर स्थित पीपल वृक्ष के नीचे महिलाएं पूजा की थाली, श्रृंगार सामग्री, फल, मिष्ठान और अन्य पूजन सामग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.