सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, हिन्दुस्तान टीम। वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना की। इस अवसर पर थाना परिसर के निकट, सरना मंदिर, नीचे बाजार पेट्रोल पंप, सामटोली और अन्य क्षेत्रों में वट वृक्षो के निकट व्रतियों की काफी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामनापूजा की विधि व्रतियों ने ऋतुफल, मिष्टान्न आदि अर्पित कर वट वृक्ष की परिक्रमा की और उसमें धागा बांधकर पति के दीर्घायु और आरोग्य के लिए प्रार्थना की। थाना परिसर के निकट कथावाचकों ने सावित्री सत्यवान की कथा सुनाते हुए कहा कि पतिव्रता सावित्री ने धर्मपथ पर अडिग रहकर अपने पति सत्यवान को फिर से जीवित करा दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चनाकथा का महत्व...