कटिहार, मई 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, विश्वास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों और गांवों तक सुबह से ही पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। मंदिरों, वट वृक्षों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह स्नान-ध्यान के बाद महिलाओं ने नए वस्त्र और पारंपरिक श्रृंगार धारण कर पूजा की तैयारी की। हाथों में पूजा की डलिया, फल, फूल, सिंदूर और रक्षा सूत्र लेकर महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंचीं। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वट वृक्ष की परिक्रमा की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली का संकल्प लिया। पूजा के दौरान...