बिजनौर, दिसम्बर 2 -- शादी के बाद सोमवार को ससुराल पहुंची दुल्हन सुहागरात से पहले ही लापता हो गई, जिससे ससुराल में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष ने रात में ही दुल्हन को तलाश तो लिया, लेकिन दूल्हे ने उसे रखने से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा, लेकिन किसी भी पक्ष कोई तहरीर नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष को उसे सौंप दिया। नहटौर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को बारात गई थी। शादी की रस्में हुईं, दुल्हन विदा होकर सोमवार अलसुबह ससुराल भी पहुंच गई। दिनभर ससुराल में कार्यक्रम चलता रहा, जिसके बाद दुल्हन आराम करने कमरे में चली गई। बताया जाता है कि शाम को दुल्हन अपने कमरे से लापता हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष ने उसके मायके वालों को जानकारी दी और दुल्हन की तलाश में जुट गए। बताया जाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.