देवरिया, जुलाई 27 -- Bride ran away after the wedding: देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हा अपने सुहागरात पर माथा पीटता रह गया। दरअसल, उसकी नई नवेली दुल्हन शादी के तुरंत बाद फरार हो गई। दरअसल, भलुअनी स्थित एक मैरिज हॉल में हरियाणा के एक युवक से सात फेरे लेने के बाद एक दुल्हन व बिचौलियों द्वारा 1.10 लाख नकद व आभूषण लेकर फरार हो गए। वहीं, इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने दो बिचौलियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गोरखपुर जिले की रहने वाली लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। बरहज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं ने हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना खरखौदा के गांव सिसाना के रहने वाले रविंद्र कुमार सिंह को देवरिया में शादी करा द...