सुहागरात पर पति ने कर दी कार और पांच लाख की डिमांड, पत्नी को पीटा
संभल, मार्च 29 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक मोहल्ले में सुहागरात पर पति ने पत्नी के सामने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर दी। दोनों में कहासुनी हुई तो पति ने पत्नी को छड़ी से पीटा, जिससे नवविवाहिता के चेहरे पर चोट लग गई। पीड़िता ने मायके वालों को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी पति और नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बहजोई निवासी युवती की शादी 25 मार्च को सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक मोहल्ला में हुई थी। सुहागरात पर दुल्हन के सामने पति व उसकी बहन ने मांग रख दी कि उन्हें दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं दिए। जब दुल्हन को ताने दिए तो उसने इंकार कर दिया। जिस पर दुल्हन की उसके पति और नंद ने छड़ी से पिटाई की। दुल्हन के चेहरे पर भी छड़ी मारी गईं, जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.