संवाददाता, फरवरी 28 -- यूपी के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि अगले ही दिन वह पति के साथ रहने की बात कही। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह रिश्ते के चाचा के संग फरार हो गई। इस पर दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन के जेवर व नगदी लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली सदर में थी। तहरीर के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया। प्रथम दृष्टता जांच में स्पष्ट हुआ कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई, युवती ने जेवर न नगदी लेकर जाने की बात से भी इनकार किया है। चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी 21 फरवरी को शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई। युवक ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी 23 फरवरी को युवती ने उस पर चाकू से हमला किया, लेकिन ...