बागपत, जून 23 -- बागपत। शादी के साढ़े तीन माह में ही पति-पत्नी के संबंधों में इस कदर कड़वाहट आ गई कि बात वैवाहिक संबंध खत्म करने और दहेज के सामान वापस लौटाने तक पहुंच गई। आहत युवक ने मंगलवार को घर के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों के उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई दीपक दिल्ली के शकूरपुर में गार्ड की नौकरी करता था। गत 10 मार्च को दीपक की शादी गुड्डी पुत्री सुंदर निवासी नंगला जाफराबाद थाना सिंघावली अहीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही गुड्डी दीपक को परेशान करने लगी थी। करीब एक माह पहले वह पिता के...