पलवल, मई 19 -- फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल में सुहागरात के अगले ही दिन एक नवविवाहित दूल्हे ने कथित तौर पर होडल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के भाई का आरोप है कि सुहागरात पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले युवकों ने फोन पर युवक को धमकाना, प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के करीब 16 दिन बाद राजकीय रेलवे पुलिस फरीदाबाद ने मृतक की पत्नी और चार अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक दूल्हा ओमप्रकाश वली मोहम्मद पुर उर्फ लहरपुर का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो दी थी, अब फॉर्च्यूनर चाहते थे; दहेज के लिए दीपिका नागर की ली गई जान!29 अप्रैल को मथुरा की युवती से ...