सुहागनों का वट सावित्री व्रत कल, बाजार में बढ़ी रौनक
साहिबगंज, मई 15 -- साहिबगंज। वट सावित्री व्रत 16 मई को है। इसे लेकर यहां के बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर के पटेल चौक पर बांस के डलिया व पंखे बनाने वाले कारीगरों ने दुकान लगा दिया है। इन दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। दरअसल, ज्येष्ठ अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रख वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट वृक्ष को दीर्घायु, स्थिरता और समृद्ध वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5.11 बजे से शुरू होकर 17 मई की रात 01.30 बजे तक रहेगा। अधिक मास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में दो अमावस्या तिथि पड़ रही हैं, लेकिन परंपरागत रूप से मुख्य व्रत प्रथम ज्येष्ठ अमावस्या को ही होगा। महिलाएं व्रत की तैयारी के निमित नये वस्त्र, श्रृंगार सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.