फिरोजाबाद, मई 7 -- सुहाग नगरी में गुरुवार को बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहीं। जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश और ओले गिरने पर लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा। जन मानस को दिन भर गर्मी से राहत मिली रही। गुरुवार को जनपद में मौसम फिर से करवट बदल गया। अल सुबह बारिश हो गई। जिले में कहीं पर रिमझिम बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी हो गई। इसी के साथ सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगी। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। दोपहर में आसमान में बिजली कड़कने लगी। करीब 12 बजे खैरगढ़ क्षेत्र में बारिश संग ओले गिरे। इसके बाद जिले में फिरोजाबाद, मक्खनपुर, दबरई, एका सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ ओले बरसने लगे।जनपद में दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। लगातार बारिश और बादलों के बीच जिले का पारा गिरा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...