फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में आष्टानिका पर्व की धूम शुरू हो गई। नगर में धूमधाम से घट यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग भक्तिमय हो गया। यह पर्व आठ दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमे नगर के जिनालयों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। मंगलवार को नगर में शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसियाजी पर जैन मुनि अमित सागर के सानिध्य में सिद्ध चक्र विधान का विधि वत शुभारम्भ हो गया। नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हनुमान गंज से मुनिश्री के सानिध्य में बैंड बाजों के साथ घटयात्रा निकाली गई । जो एसआरके कॉलेज, राम लीला चौराहा होते हुए नसिया मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। घटयात्रा में सबसे आगे आचार्य विद्या सागर का रथ चल रहा था। जिसमे आचार्यश्री की विशालकाय पद्मासन प्रतिमा विराजमान थी। उनके पीछे पीछे सिर पर स्वर्ण मुकुट एवं पीत वस्त्र धारण किए अष्ट कुमारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.