फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के अनुसार प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 अप्रैल को विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट एवं प्रीपेड मीटरों से आ रहीं समस्याओं को लेकर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को प्रातः 11 बजे जैन मंदिर से विद्युत विभाग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली जाएगी, जो विद्युत कार्यालय मथुरा नगर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में बदल जाएगी। अधीक्षण अभियंता के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।आंदोलन के संयोजक सुशील जाट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सह संयोजक अनिल गुप्ता अमीना युवा महानगर अध्यक्ष, विवेक कौशल ,दिलीप दीक्षित एवं सुभाष यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.