प्रयागराज, जनवरी 24 -- प्रयागराज। मानव जागृति विकास समिति के बैनर तले महाराजा सुहलदेव की जयंती युवा कांति लॉयर्स एसोसिएशन के चैंबर में मनाई गई। मुख्य अतिथि बीकेआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता सुनील राज ने अपने संबोधन में कहा कि नौवीं शताब्दी के महान नायक महाराजा सुहलदेव ने बहराइच के आक्रमण में काबुल के बादशाह के पुत्र सैय्यद सालार मसुद गाजी के 1.5 लाख सैनिकों को हराकर बादशाह के बेटे मार गिराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सत्यवीर उर्फ मुन्ना ने किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार भारतीय, प्रांजल सरोज, मुमताज आलम, शरद कुमार गुप्ता, मनोज गौतम, रंजन चौरसिया, महेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.