सुस्ती पर 69 सीएचओ का वेतन बंद
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर। जिले के 69 सीएचओ का वेतन सीएस ने बंद कर दिया है। मेंटरिंग प्रोग्राम को पूरा नहीं करने पर इन सीएचओ का वेतन बंद कर दिया गया है। सीएस ने बारे में पत्र भी जारी कर दिया है। सीएस ने पत्र में कहा है कि इन सीएचओ ने केंद्र सरकार के मेंटरिंग कार्यक्रम को पूरा नहीं किया, जबकि सभी को इसको पूरा करने का निर्देश गया था। जिन सीएचओ का वेतन बंद किया गया है, विभाग की तरफ से उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। सीएस ने निर्देश दिया है कि जब तक यह सीएचओ अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर लेते उनका वेतन बंद ही रहेगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्रेशन: तीन किसान सलाहकार किए जाऐंगे चयनमुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.