लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र को बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचा तो दिए हैं लेकिन उन्हें भरने में मतदाताओं को काफी समस्या झेलनी पड़ रही। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में कई सवालों को सुलझाने के लिए बीएलओ को पुनः खोजना पड़ रहा है, जिससे गांवों में इसका काम धीमा दिखाई पड़ रहा है। निघासन विधानसभा क्षेत्र में निघासन के साथ कुछ हिस्सा धौरहरा तहसील का इसी विधानसभा से जुड़ा है। एसआईआर में कुल 362 बूथों पर 362 बीएलओ की तैनाती की गई हैं। जिसमें 28 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी तहसीलदार दिव्यांशु शाही, नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी,बीडीओ जयेश कुमार सिंह और एबीएसए धर्मेश यादव एआईआरओ बनाया गया हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे तक 8.23 प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा होने की बात अफसरों ने बताई है। इलाके के ब...