मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के सुस्ता में मंगलवार को आभूषण दुकान में करीब 10 लाख की लूट मामले में एसआईटी ने तीन अलग-अलग जगहों से अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। इसमें तीन अपराधी दिख रहे हैं। दुकानदार धर्मेंद्र साह ने तीनों के घटना में शामिल होने की पहचान की है। अब पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए तुर्की और सरैया इलाके के हिस्ट्री शीटर के फोटो व ब्योरे खंगाल रही है। वारदात के बाद भागने के दौरान पुलिस ने गोबरसही, सकरी रोड और तुर्की ओवरब्रिज के नीचे लगे सीसीटीवी से फुटेज हासिल की है। सदर थाने की पुलिस अब यह पता लगा रही है कि तुर्की, सरैया, कुढ़नी आदि इलाके के कौन-कौन हिस्ट्री शीटर हाल में जेल से मुक्त हुए हैं। इसके अलावा लूट के पुराने मामलों में शामिल हिस्ट्री शीटर की फाइलें भी खंगाली जा रही है, ताकि अपरा...