निज संवाददाता, अक्टूबर 5 -- देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की दूसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती एक मरीज की रविवार की रात खिड़की से गिरने से मौत हो गई। मौत की घटना में बाद सनसनी फैल गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर रात को ही अपने घर चले गए। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच के बाद ही दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार के रहने वाले रामानुज चौहान (60) देवरिया मेडिकल कालेज में वार्ड संख्या दो के दूसरी मंजिल में भर्ती थे।दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरने से मौत डॉक्टरों के मुताबिक मरीज लीवर रोग से ग्रसित था। बताया जा रहा है कि देर रात वह वार्ड के खिड...