फिरोजाबाद, जून 4 -- एक किशोरी गुरुवार को सुसाइड नोट के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन के सामने कूद गई। खून से लथपथ किशोरी को देख‌ आरपीएफ मौके‌ ने तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दे दी। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पास सुसाइड नोट में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने किशोरी का नाम प्रिया 15 वर्ष पुत्री वसंत कुमार निवासी सेक्टर नंबर दो सुहागनगर बताया। किशोरी को गंभीर हालत में तत्काल ही आगरा के लिए रेफर कर दिया। बालिका की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...