फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विनोद श्रीवास्तव के द्वारा मंगलवार को सुसाइड करने के प्रयास और सुसाइड नोट में लगाए आरोपों को लेकर बुधवार को यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की एक आकस्मिक बैठक बुलाई गई। जिसमें पदाधिकारियों ने तय किया कि तीन दिन के अंदर इस सम्बंध में डीआईओएस से वार्ता की जाएगी। वहीं डीएम एवं एसपी से मिलकर मामले की गहनता के साथ जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की जाएगी। स्काउट भवन के सभागार कक्ष में में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। संरक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने प्राप्त सुसाइड पत्र के बारे में सभी को अवगत कराया...